Anganwadi भर्ती: आंगनवाड़ी में 6110 पदों के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो, 10वीं-12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

Spread the love

पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD Punjab) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के 6110 पदों पर  2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत 12वीं और 10वीं पास योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से दोबारा शुरू हो चुकी है और 11 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
पोस्ट नाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW), आंगनवाड़ी सहायक (AWH)
पदों की संख्या 1316 AWW, 4794 AWH (कुल 6110)
वेतन पंजाब सरकार के मानदंडों के अनुसार
योग्यता 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण
आयु सीमा 18 से 37 वर्ष (दिनांक 01-07-2025 तक)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 19.11.2025 (सुबह 9:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 10.12.2025 (रात 11:59 बजे)
पुनः ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11-03-2026
आधिकारिक वेबसाइट  sswcd.punjab.gov.in

 

कौन कर सकता है आवेदन?

पंजाब सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास द्वारा जारी भर्ती के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) के 1316 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं आंगनवाड़ी सहायक (AWH) के 4794 पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अतिरिक्त जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250  रुपये शुल्क तय किया गया है।

और पढ़े  Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में निकाली 194 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें...

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी भरी गई जानकारी को दोबारा जांच लें।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में निकाली 194 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A एवं ग्रुप B पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।…


    Spread the love

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love