Vacancy 2026-: यहाँ निकली 331 पदों पर भर्ती, डिग्री और डिप्लोमा वाले कर सकते हैं आवेदन

Spread the love

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)ने वर्ष 2026 में 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में पंचायत सचिव, ऑपरेशन थिएटर सहायक, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट समेत कई पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार योग्यता पूरी करते हैं, वे 10 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है।

 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • पंचायत सचिव (प्रशिक्षु): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग आनी चाहिए।
  • चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता: समाजशास्त्र या सामाजिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।
  • मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता: मनोविज्ञान या समाज कार्य में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है।
  • ऑपरेशन थिएटर सहायक: 12वीं (विज्ञान, PCB) में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। साथ में ओटी कोर्स या संबंधित बीएससी डिग्री और पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • रेडियोग्राफर: 12वीं विज्ञान से पास होना चाहिए और रेडियोलॉजी में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकरण जरूरी है।
  • फार्मासिस्ट/फार्मेसी ऑफिसर: 12वीं विज्ञान से पास और फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • वाक् चिकित्सक: स्पीच और हियरिंग में बीएससी डिग्री होनी चाहिए।
  • प्रयोगशाला तकनीशियन (MLT): 12वीं विज्ञान से पास और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन: स्पीच और हियरिंग में बीएससी डिग्री जरूरी है।
  • लिथोग्राफर: 12वीं पास, ललित कला में 3 साल का डिप्लोमा और डिजाइन क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love