उत्तरकाशी: CM ने किया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को ढांढस बंधाया, पीएम मोदी ने लिया अपडेट

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तरकाशी प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी लगातार सीएम धामी ने अपडेट ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। वह हर्षिल पहुंचे और आपदा प्रभावितों से मिल रहे हैं। आपदा राहत सामग्री और खाद्य सामग्री लेकर भी एक हेलिकॉप्टर पहुंचा है। पीएम मोदी ने फोन पर आपदा को लेकर सारा अपडेट लिया।

सीएम धामी ने कहा कि दस डीएसपी, तीन एसपी और लगभग 160 पुलिस अधिकारी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर भी तैयार हैं। जैसे ही मौसम में सुधार होगा, हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल बचाव कार्यों के लिए किया जाएगा। खाने के पैकेट और डॉक्टरों की एक टीम तैयार कर ली गई है। बिजली बहाल करने का काम भी चल रहा है।
कहा कि धराली में अभी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। हम लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी को सुरक्षित बचाने के प्रयास कर रहे हैं।
सीएम धामी ने कहा, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों सहित हमारी सभी एजेंसियां बचाव कार्य कर रही हैं। कल 130 लोगों को बचाया गया।
तलाशी और बचाव अभियान जारी है। सड़कें और एक पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
देहरादून में आपदा संचालन स्टेशन हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। हम सभी को सुरक्षित बचाने के प्रयास कर रहे हैं। मैं हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम मोदी ने आज भी बचाव अभियान का विवरण लिया है।

Spread the love
और पढ़े  गधेरे में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में वनकर्मी का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love