उत्तरकाशी आपदा- ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी..आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, देखकर भावुक हुए पीड़ित

 

 

उत्तरकाशी के धराली में आपदा के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौसम की चुनौतियों के बीच ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री और सहायता समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों तक पहुंचे।

Uttarkashi CloudBurst Flood CM Pushkar Singh Dhami visited disaster affected areas in Dharali reviewed relief

राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलिकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई है। इसके अतिरिक्त, भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी भी पहुंचाई जा रही है, जिससे मार्गों की मरम्मत, मलबा हटाने और अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से अंजाम दिया जा सके।

और पढ़े  उत्तरकाशी: ओडन में फंसे पर्वतारोहियों ने बर्फ दबाकर बनाया अस्थायी हेलीपैड, रेस्क्यू के लिए पहुंचा हेलिकॉप्टर
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…