ऐसी हैवानियत: हल्द्वानी- 11 साल के अमित की हत्या से सनसनी, घटनास्थल से मिले खून से सने कपड़े

Spread the love

 

ल्द्वानी शहर के गौलापार में सोमवार को दिनभर बारिश हो रही थी। इसी बीच बटाईदार खूबकरण मौर्य का 11 साल का बेटा अमित पास की दुकान में कोल्डड्रिंक लेने गया। दोपहर से शाम हुई लेकिन अमित घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता के बादलों ने घेर लिया। अनहोनी की आंशका इस तरह बरस रही थी कि पूरा परिवार चिंतित था। उनकी चिंता भी लाजिमी थी क्योंकि रात बढ़ती जा रही थी, गरजते बादलों के साथ मौसम घनघोर होता जा रहा था लेकिन घर का दुलारा अमित किसी संकट में था। यह सोचकर परिजन रातभर सो नहीं पाए। फिर भोर होते ही अनहोनी का ऐसा बादल फटा जिसने खूबकरण के परिवार में त्रासदी की बाढ़ ला दी। अमित की खबर आई तो सही…मगर मिला केवल उसका धड़ जो परिवार को अथाह दुख के महासागर में धकेल गया।

गौलापार में बटाई का काम करने वाले खूबकरण के छोटे पुत्र के साथ हुई जघन्य वारदात से हर कोई स्तब्ध है। मंगलवार को गौलापार में जिसे भी इस घटना का पता चला वह दौड़ता हुआ घटनास्थल के पास पहुंच गया। लोगों में इतना दर्द था कि उनके आंसू निकल आए। बरेली जिले के तहसील मीरगंज का बटाईदार खूबकरण यहां झोपड़ी में परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। वह पत्नी व दो पुत्रों के साथ रहता है। बेटी बुआ के घर रहती है। खूबकरण के बड़े भाई का परिवार भी यहीं बटाई का काम करता है। सभी लोग मिल-जुलकर रहते हैं। खूबकरण एक ही जमीन स्वामी के वहां बटाई का काम 15 साल से कर रहा है।

और पढ़े  रुद्रपुर: ऑटो से संदिग्ध मांस बरामद, 2 हिरासत में, पशुपालन विभाग ने लैब भेजे नमूने, रिपोर्ट का इंतजार

 

पुत्र की मौत से वह और उसका पूरा परिवार सदमे में है। उसका पुत्र अमित गौलापार के ही सुल्ताननगरी के सरकारी स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र था। बीते सोमवार को स्कूलों की छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। अमित के परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अमित के साथ आरोपी युवक भी दिखाई दे रहा है।

एक साल में दो मौत से सदमे में परिवार
मासूम की मौत के बाद परिजनों में गुस्सा था। अमित की ताई गंगा देवी ने सरकार, प्रशासन, नेता और मीडिया पर भड़ास निकाली। गंगा देवी ने रोते हुए बताया कि पिछले साल उनके पति की सियार के काटने से मौत हो गई थी, तब हल्ला मचा तो मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

क्या कसूर था मासूम का
11 साल के मासूम का क्या कसूर था जो उसे मौत के घाट ही उतार दिया? लोगों के साथ ही पुलिस के लिए भी यह सवाल पहेली बना हुआ है। हिरासत में लिए गए आरोपी समेत चार लोगों से पुलिस को लीड नहीं मिल पा रही है। इधर शरीर के अंग न मिलने के कारण शव को पोस्टमार्टम में रखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार नशेड़ी युवक ने ही वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दौरान उसकी मां खेत पर काम कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की है लेकिन अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हाे पाई है।

और पढ़े  रुद्रपुर- कोर्ट के बाहर खौफ...पेशी पर आए परिवार पर हमला, 3 साल की बच्ची को जबरन ले जाने का आरोप

सोमवार की शाम मासूम के साथ आरोपी युवक भी फुटेज में नजर आया था। इसके बाद से ही पुलिस का शक बढ़ गया। रात भर अभियान चलाने के बाद सुबह कार्रवाई के दौरान शव बरामद हो गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य एकत्र किए। इस दौरान पुलिस को मौके से मासूम की चप्पल व खून से सने कपड़े भी मिले हैं। पुलिस अमित के सिर और हाथ को नहर या नाले में फेंकने को लेकर भी जांच कर रही है। ग्रामीण इस मामले को दुष्कर्म से भी जोड़कर देख रहे हैं। सीओ नितिन लोहनी के अनुसार पुलिस हर बिंदु की गहनता से जांच कर रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love