Uttarakhand : राज्य में जमकर उड़ी आचार संहिता की धज्जियां, 200 से ज्यादा मुकदमे दर्ज।

Spread the love

राज्य में मतदान के दिन चुनाव आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ीं। राज्यभर में 203 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 51 मामले देहरादून में दर्ज हुए हैं। जबकि सबसे कम एक मामला बागेश्वर जिले का है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चमोली जिले में 5, देहरादून में 51, हरिद्वार में 32, पौड़ी में 9 मामले दर्ज किए गए।
इसके अलावा पिथौरागढ़ में 11, ऊधमसिंह नगर में 47, चंपावत में तीन, रुद्रप्रयाग में चार, उत्तरकाशी जिले में 9, नैनीताल में 24, अल्मोड़ा जिले में तीन, बागेश्वर में एक और टिहरी में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की कई शिकायतें मिली हैं। जिन मामलों में मुकदमें दर्ज किए गए हैं, उनमें 92 मामले कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देश के उल्लंघन से संबंधित हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बने कंट्रोल रूम में दिनभर फोन की घंटियां घनघनाती रहीं। इस दौरान 70 विधानसभा क्षेत्रों से करीब तीन सौ शिकायतें दर्ज की गईं। जिनका कंट्रोल रूम में बैठे वरिष्ठ नेताओं की ओर से आरओ और निर्वाचन अधिकारियों से बात कर निपटारा कराया गया। कुछ मामलों की शिकायत मुख्य निर्वाचन कार्यालय में भी दर्ज कराई गई।

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और सह प्रभारी दीपिका पांडेय की देखरेख में संचालित कंट्रोल रूम में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। यहां सौ से भी अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी। जो जिलों और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पल-पल की खबर ले रहे थे। इस दौरान 11625 से अधिक बूथों पर तैनात बूथ एजेंटों के माध्यम से तीन सौ से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने निर्देश दिए, ग्लेशियर झीलों और आसपास के भूभाग का होगा आकलन, अध्ययन के लिए जाएगी टीम

Spread the love
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *