उत्तराखंड Weather: रहे सावधान..देहरादून और नैनीताल समेत इन आठ जिलों में तेज बारिश, बाढ़ का अलर्ट जारी

Spread the love

 

 

मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज ने उत्तराखंड के आठ राज्यों में तेज बारिश के साथ ही बाढ़ की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गुरुवार सुबह पांच बजे तक बाढ़ की आशंका है। जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों को चेतावनी भेजते हुए सचेत रहने के लिए कहा है।

चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी वर्षा के साथ ही तेज दौर की हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा। वहीं, बुधवार को भी दून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।

 

दून के तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट

दून में बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के कारण बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री रहा। देहरादून में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बुधवार को दून के विभिन्न हिस्सों में 1.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। दून में आगे भी बारिश का क्रम जारी रहेगा।

और पढ़े  देहरादून: यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के नए एमडी ने संभाली कुर्सी

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 33 मार्ग बंद

 प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 33 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ से आगे पिनोला घाट में मलबा आने से बड़े वाहनों के लिए बंद है। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के 24, लोक निर्माण विभाग के छह मार्ग भी बंद हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- विकासनगर में सड़क पर गुंडई: युवकों ने शराब के नशे में युवक को सरेराह पीटा, दूसरे को मारी टक्कर

    Spread the love

    Spread the loveपछवादून क्षेत्र में रविवार रात को धर्मावाला चौक पर नशे में धुत युवकों ने एक युवक को सरेराह बुरी तरह से पीट दिया। एक आरोपी ने अपनी कार…


    Spread the love

    पौड़ी-  ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक

    Spread the love

    Spread the love  ​जनपद पौड़ी के प्रेक्षागृह में सोमवार को ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं…


    Spread the love