उत्तराखंड Weather: एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून; दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को प्रदेशभर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जुलाई को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

बृहस्पतिवार के पर्वतीय इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ाईं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 32.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

उधर, पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट होने से ठंड का एहसास हुआ। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जुलाई तक प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…