उत्तराखंड Weather: हरिद्वार-ऋषिकेश में छाया कोहरा, अचानक बढ़ी ठंड, अगले एक हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में अब ठंड बढ़ने ली है। आज हरिद्वार और ऋषिकेश में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी हल्की धुंध छाई है। उधर, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज से चार दिन बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 21 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।

 

धर्मनगरी कोहरे की चादर से ढकी
मौसम ने बदली करवट जिसके कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोहरे की घनी चादर छा गई है। चारों तरफ धुंध फैली हुई है। ठंड के अचानक बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों में खासी परेशानियां बढ़ गई हैं। बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए लोगों को अपने कामकाज और रोजगार पर जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर वाहन चालकों को मजबूरन अपनी गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर सावधानीपूर्वक धीमी गति से वाहनों को चलना पड़ रहा है। वहीं ऋषिकेश भी सुबह कोहरे के आगोश में दिखा।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिवाली पर धामी सरकार की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 30 दिन के बोनस को दी मंजूरी
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…