उत्तराखंड Weather: हरिद्वार-ऋषिकेश में छाया कोहरा, अचानक बढ़ी ठंड, अगले एक हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम

Spread the love

त्तराखंड में अब ठंड बढ़ने ली है। आज हरिद्वार और ऋषिकेश में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी हल्की धुंध छाई है। उधर, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज से चार दिन बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 21 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।

 

धर्मनगरी कोहरे की चादर से ढकी
मौसम ने बदली करवट जिसके कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोहरे की घनी चादर छा गई है। चारों तरफ धुंध फैली हुई है। ठंड के अचानक बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों में खासी परेशानियां बढ़ गई हैं। बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए लोगों को अपने कामकाज और रोजगार पर जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर वाहन चालकों को मजबूरन अपनी गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर सावधानीपूर्वक धीमी गति से वाहनों को चलना पड़ रहा है। वहीं ऋषिकेश भी सुबह कोहरे के आगोश में दिखा।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- राज्य गठन को हो गए 25 साल अब भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम
  • Related Posts

    उत्तराखंड- बजट सत्र का आज तीसरा दिन, प्रश्नकाल में गरमाएगा सदन, विधेयक होंगे पास, बजट पर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं, मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक…


    Spread the love

    उत्तराखंड- राज्य गठन को हो गए 25 साल अब भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में जहां 204 सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं, वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में राज्य गठन के 25 साल बाद भी सरकारी मुख्यालय की स्थापना नहीं हुई।…


    Spread the love