उत्तराखंड यूसीसी.. अब सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी होंगे विवाह व वसीयत पंजीकरण, ये बाध्यता भी हुई  खत्म

Spread the love

प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता नियमावली के तहत अब सभी जिलों में स्थित उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालयों में भी विवाह और वसीयत का पंजीकरण हो सकेगा। अभी प्रदेश के सामुदायिक सुविधा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से पंजीकरण कराने की सुविधा है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने यह सिफारिश की है।

बता दें कि अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त करने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने पर सहमति बनीं थी। समिति की सिफारिश के मुताबिक, जल्द प्रदेश के सभी 13 जिलों में स्थित उप निबंधक कार्यालयों में भी विवाह पंजीकरण हो सकेंगे। साथ ही वसीयत के पंजीकरण की सुविधा होगी।

राज्य सचिवालय में हुई समिति की बैठक में यूसीसी पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीकरण में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के समाधान पर चर्चा हुई। बैठक में यूसीसी पोर्टल के सरलीकरण और उसे और अधिक सुगम बनाए जाने पर जोर दिया गया। विवाह पंजीकरण में शादी की फोटो अपलोड करने की अनिवार्यता को खत्म करने पर विचार हुआ।

 

निर्णय लिया गया कि अब पंजीकरण के लिए फोटो अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। दंपत्ती के आधार से सिस्टम फोटो ले लेगा। यानी आधार की फोटो से काम चल जाएगा। डीजी लॉकर में प्रमाण पत्र : समिति ने विवाह पंजीकरण के प्रमाण पत्र को डीजी लॉकर में उपलब्ध कराए जाने के सुझाव पर भी अपनी सहमति दी। यानी अब विवाह पंजीकरण अन्य प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों के साथ डीजी लॉकर में प्राप्त हो जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- सुखवंत आत्महत्या मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी पर HC की रोक बरकरार, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love