उत्तराखंड: परिवहन निगम कर्मचारियों को तीन महीने बाद मिला चेक…लेकिन उस पर 2029 की तारीख

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान परिवहन निगम कर्मचारियों को अब सिस्टम की लापरवाही ने हैरान किया है। डिपाे में कार्यरत दो कर्मचारियों का वेतन का चेक डिपो में पहुंच तो गया लेकिन उसकी तारीख देखकर उनके होश उड़ गए। डिपो को मिला चेक 29 अगस्त 2029 की तारीख का है, जबकि वर्तमान वर्ष 2026 चल रहा है।

काशीपुर डिपो में लिपिक के पद पर कार्यरत पंकज भटनागर और दीपक जोशी को लंबे इंतजार के बाद जून माह का वेतन चेक के माध्यम से दिया गया। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि अब उनका रुका हुआ वेतन मिल जाएगा और आर्थिक परेशानियां कुछ कम होंगी, लेकिन चेक पर भविष्य की तारीख अंकित होने से मामला और उलझ गया। संकट यह है कि 2029 की तारीख वाले चेक से तीन साल पहले भुगतान कैसे हासिल किया जाएगा। भविष्य की तारीख होने के कारण कर्मचारियों के सामने अपने ही वेतन को प्राप्त करने का संकट खड़ा हो गया है। तीन माह तक वेतन नहीं मिलने से पहले ही कर्मचारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। अब गलत तारीख वाला चेक मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

 

 

इस तरह की लापरवाही समझ से परे
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंत्री पंकज भटनागर ने बताया कि वेतन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही समझ से परे है। विभाग को चेक जारी करने से पहले उसकी तारीख और अन्य विवरणों की जांच करनी चाहिए थी। एक मामूली सी दिखने वाली गलती ने कर्मचारियों को फिर से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की स्थिति में ला खड़ा किया है। कर्मचारियों की मांग है कि गलत चेक को तत्काल निरस्त कर सही तारीख का चेक जारी किया जाए।

और पढ़े  देहरादून: UIIDB प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, शारदा रिवरफ्रंट के काम में तेजी के निर्देश

 

यह गंभीर लापरवाही है, चेक जारी करने के दौरान गड़बड़ी हुई है। जल्द ही कर्मचारियों को नया चेक जारी करके वेतन दिया जाएगा। -मनोज कुमार दुर्गापाल, सहायक महाप्रबंधक वित्त, काठगोदाम

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…