उत्तराखंड:- इस बार गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा उत्तराखंड का छोलिया डांस,मानसखंड पर तैयार की गई झांकी।

उत्तराखंड:- इस बार गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा उत्तराखंड का छोलिया डांस,मानसखंड पर तैयार की गई झांकी।

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी के साथ कुमाऊं का पारंपरिक छोलिया डांस की प्रस्तुति दिखेगी। इस बार राज्य की झांकी मानसखंड पर तैयार की गई है। रक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय रंगशाला शिविर नई दिल्ली में राज्य के कलाकारों ने उत्तराखंड की पांरपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड से 18 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहे हैं।
झांकी के अग्र व मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरन, बारहसिंघा, घुरल, मोर के अलावा राज्य में पाए जाने वाली विभिन्न पक्षियां, पृष्ठ भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह और देवदार के वृक्षों को दिखाया जाएगा। प्रसिद्ध लोक कला ऐपण काे भी झांकी के मॉडल में शामिल किया गया।

सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा मानसखंड

चौहान ने बताया कि कर्तव्य पथ पर इस बार उत्तराखंड की झांकी मानसखंड सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। केदारनाथ व बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना पर काम किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार को छोड़ सभी जिलों में 16 अक्तूबर को होंगे जिला योजना समिति के चुनाव, अधिसूचना जारी
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…