भूकंप- उत्तराखंड में फिर लगे तेज भूकंप के झटके, पहाड़ से मैदान तक हिली धरती,कोई नुकसान नहीं |

भूकंप- उत्तराखंड में फिर लगे तेज भूकंप के झटके, पहाड़ से मैदान तक हिली धरती,कोई नुकसान नहीं |

फिर एक बार भूकंप से डोली धरती । गढ़वाल और कुमाऊं में दोपहर करीब 2:30 मिनट पर कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। वहीं, पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 मैग्नीट्यूड मापी गई है। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। कहीं से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

तन स्थानों पर डोली धरती-

जानकारी के अनुसार,नैनीताल ,हल्द्वानी, देहरादून, श्रीनगर गढ़वाल, चंपावत, पंतनगर, भीमताल, बागेश्वर,रुद्रपुर, पहाड़पानी और चमोली में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। पिथौरागढ़ जिले में इससे पूर्व रविवार को भी भूकंप आया था। जिसका केंद्र बिंदु पिथौरागढ़ जनपद था।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार को छोड़ सभी जिलों में 16 अक्तूबर को होंगे जिला योजना समिति के चुनाव, अधिसूचना जारी
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…