Uttarakhand- किराएदार की हत्या की सूचना से संजय कॉलोनी में मचा हड़कंप,मौके पर पहुची पुलिस

Spread the love

Uttarakhand- किराएदार की हत्या की सूचना से संजय कॉलोनी में मचा हड़कंप,मौके पर पहुची पुलिस

देहरादून में गुरुवार दोपहर मोहिनी रोड स्थित एक घर में हत्या की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक घर के कमरे में किराएदार की लाश बोरे में बंद मिली। कमरे का दरवाजा 24 दिसंबर से बंद था। मकान मालिक को जब कमरे से बदबू आई तब हत्या का राज खुला। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की शिनाख्त अशरफ अली निवासी जफ्ता गंज नजीबाबाद के रूप में हुई है। वह कुछ महीनों से फंड इकट्ठा करने का बिजनेस चलाता था। जिसके लिए वह देहरादून में रह रहा था। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
सीओ डालनवाला जूही मनराल ने बताया कि युवक अशरफ मोहिनी रोड पर संजय कॉलोनी में शाहनवाज के मकान में किराए पर रहता था। जब युवक का शव मिला तो उसके पैर बंधे हुए थे। शव को रजाई में लपेटकर बोरे में डाला हुआ था। युवक घर में ऊपर की मंजिल के कमरे में रहता था। 27 दिसंबर को कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने चौकी जाकर जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने घरवालों को बुलाने की बात कही। सूचना के बाद गुरुवार को युवक के ताऊ का बेटा सलमान आया। उसकी मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा का ताला तोड़ा। मृतक अशरफ अली ने दून फंड के नाम से कंपनी खोल रखी थी। बताया जा रहा है कि उसका साथी पैसे लेकर भाग गया।

और पढ़े  नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

पुलिस का कहना है कि हत्या का शक उसके साथियों पर ही है। प्रथमदृष्टया जांच मं पाया गया कि युवक के सिर को दीवार में मारा गया होगा। दीवार पर खून भी लगा हुआ मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *