ऋषिकेश:- गंगा में नहाते समय मेरठ का यूट्यूबर डूबा,एसडीआरएफ ने किया शव बरामद,किसी प्रोजेक्ट पर कर रहा था काम..

ऋषिकेश:- गंगा में नहाते समय मेरठ का यूट्यूबर डूबा,एसडीआरएफ ने किया शव बरामद,किसी प्रोजेक्ट पर कर रहा था काम..

ऋषिकेश में नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास गंगा में नहाते समय डूबे मेरठ के यूट्यूबर का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 21 दिसंबर को नीम बीच से सटे पांडव पुत्र के पास तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे।<strong>ऋषिकेश:-  गंगा में नहाते समय मेरठ का यूट्यूबर डूबा,एसडीआरएफ ने किया शव बरामद,किसी प्रोजेक्ट पर कर रहा था काम..</strong> इस दौरान उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के मीनाक्षीपुरम, ई 63 निवासी सुनील सैनी (26) पुत्र सुरेश सैनी नहाते समय गंगा में डूब गया। घटना के बाद से एसडीआरएफ लगातार युवक की तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पशुलोक बैराज में एक शव के दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने उसकी पहचान सुनील सैनी के रूप में की। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील सर्वाइवल नील के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था। सुनील एक फ्रीलांस फोटोग्राफर भी था। ऋषिकेश में भी वह योगा से संबंधित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों और तटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं हो रही हैं। लगातार हादसों के बाद भी जिला प्रशासन घाटों पर सुरक्षा कार्य कराने को लेकर गंभीर नहीं दिखा रहा है।

और पढ़े  हरीश रावत का छलका दर्द: खाई मां की सौगंध? कहा- सच के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करूंगा
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…