उत्तराखंड SIR: एक माह में 2.83 लाख दावे-आपत्तियां, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर एसआईआर के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर के तीसरे चरण में गतिमान दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 एवं मेनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में निहित प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक कुल दो लाख 83 हजार 890 दावे एवं आपत्तियां विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं। जिसके तहत एक लाख 28 हजार (फार्म-6), एक लाख सात हजार (फार्म-7) और 47 हजार (फार्म-8) प्राप्त हुए हैं।
सीईओ ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। दलों को यह भी बताया कि वर्तमान में फार्म 6, 7 और 8 को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया गतिमान है।
और पढ़े  2027 कुंभ- एआई और सर्विलांस से होगी निगरानी: 32 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र, होंगे 10 स्नान पर्व
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…