उत्तराखंड: पीएम मोदी बर्थडे: चारों धामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने विशेष धारा पूजन और धारा आरती की। इस दौरान मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई।

 

तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। इसी तरह यमुनोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। चारों धामों में प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की गई। जन्मदिन के अवसर पर धामों में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा के माध्यम से प्रधानमंत्री के लिए मंगलकामना की गई।

और पढ़े  रुद्रपुर: पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 1.42 लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…