उत्तराखंड / पौड़ी: big news- यहाँ के 25 गांवों में लगा कर्फ्यू,धारा 144 भी लगाई गई

Spread the love

उत्तराखंड / पौड़ी: big news- यहाँ के 25 गांवों में लगा कर्फ्यू,धारा 144 भी लगाई गई

पौड़ी जिला प्रशासन ने रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक के बाघ प्रभावित करीब 25 गांवों में शाम सात से सुबह छह बजे तक क्फूर्य लगा दिया है। साथ ही क्षेत्र में धारा 144 भी लागू है। बाघ को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है और उसे ट्रैंकुलाइज (बेहोश) करने के लिए टीम तैनात कर दी गई है। प्रशासन ने क्षेत्र में दिन के समय भी अकेले आवाजाही न करने की हिदायत जारी की है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग के आला अधिकारी प्रभावित गांव में डेरा डाले हुए हैं। सोमवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने भी बाघ प्रभावित डल्ला गांव और सिमली तल्ली पहुंचकर ग्रामीणों, अधिकारियों से वार्ता की और हालात का जायजा लिया।

रिखणीखाल की ग्राम पंचायत मेलधार के डल्ला गांव (लड्वासैंण) में 13 अप्रैल की शाम खेतों में काम कर बीरेंद्र सिंह (73) को बाघ ने मार डाला था। तब से गांव के आसपास दो बाघों की मूवमेंट बनी हुई है। वन विभाग के ड्रोन सर्वे में भी इस बात की पुष्टि हुई है। इसके बाद करीब 25 किमी दूर स्थित नैनीडांडा के सिमली तल्ली के भैड़गांव पट्टी बूंगी में 15 अप्रैल की रात सेवानिवृत्त शिक्षक रणवीर सिंह नेगी (75) को बाघ ने मार डाला था। वन विभाग ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में वन कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। ड्रोन कैमरे से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

और पढ़े  चारधाम यात्रा 2026: 23 मार्च से बनने शुरू होंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, बिना बने नहीं मिलेगी एंट्री

गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि दो बाघ गांव के आसपास बने हुए हैं। सोमवार को दिन में बाघ ने एक सांड पर हमले का प्रयास किया। एक बाघ गांव के पास ही नजर आया है, जबकि दूसरा बाघ करीब 100 मीटर की दूरी पर दिखाई दिया। सोमवार शाम चार बजे तक ट्रैंकुलाइज गन की रेंज से बाहर होने के कारण उसे बेहोश नहीं किया जा सका। वह पिंजरे के पास तक तो आ रहा है लेकिन अंदर नहीं जा रहा है। उधर, एडीएम इला गिरी ने बताया कि प्रभावित गांवों में शाम सात से सुबह छह बजे तक क्फर्यू लगाया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *