चारधाम यात्रा 2026: 23 मार्च से बनने शुरू होंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, बिना बने नहीं मिलेगी एंट्री

आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू की जाएगी।

एआरटीओ कार्यालय में 23 मार्च को सुबह 11 बजे से ग्रीन कार्ड जारी करने का कार्य विधिवत रूप से शुरू होगा। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चलने वाले सभी व्यावसायिक सवारी वाहन के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होगा।

बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी वाहन को यात्रा मार्ग पर संचालित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एआरटीओ कटारियो ने कहा कि वाहन स्वामी, चालक 23 मार्च से सभी कार्य दिवसों में अपने वाहनों का समय पर निरीक्षण करवाकर आवश्यक वैध दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…