उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी, वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का मौका, आयोग ने जारी किया विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की गई है। आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए कुल 200 पदों में से सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के लिए 105 पद, अनुसूचित जाति के लिए 39, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 21 और अनुसूचित जनजाति के लिए आठ पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा नियमानुसार महिला, भूतपूर्व सैनिक, अनाथ, उत्कृष्ट खिलाड़ी और आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान या गणित विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 22 सितंबर

आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अक्तूबर

आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि : 26 से 27 अक्तूबर

शारीरिक दक्षता परीक्षा (अनंतिम तिथि) : 19 नवंबर से

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

पहले चरण में शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा होगी, जो अर्हकारी है। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किमी और महिला अभ्यर्थियों को चार घंटे में 14 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को शॉट पुट, लंबी कूद एवं ऊंची कूद में भाग लेना होगा। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की 100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई ऋणात्मक अंक काटा जाएगा।

और पढ़े  तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

 

आवेदन शुल्क:

सामान्य एवं उत्तराखंड ओबीसी : 300 रुपये

उत्तराखंड एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग : 150 रुपये

अनाथ अभ्यर्थी : निशुल्क

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…