उत्तराखंड: साढ़े नौ लाख परिवारों को इस महीने से मिलेगा पांच किलो गेहूं, अभी तक बदले में मिल रहा था चावल

 

 

सरकारी राशन की दुकानों से राज्य खाद्य योजना के तहत साढ़े नौ लाख परिवारों को इस माह से पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलेगा। पिछले करीब चार साल से इन परिवारों को मिलने वाले साढ़े सात किलो राशन में गेहूं की जगह चावल दिया जा रहा था।

सरकारी राशन की दुकान से राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों को प्रति परिवार साढ़े सात किलो राशन मिलता है, इसमें पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता था, लेकिन गेहूं की कमी के चलते पिछले कुछ वर्षों से चावल दिया जा रहा था। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती के मुताबिक, पात्र परिवारों को इस महीने से फिर से पांच किलो गेहूं दिया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की अन्य योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

जिलों में देरी से पहुंचा राशन
प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस माह देरी से राशन पहुंचा है जिससे राशन कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती के मुताबिक, फोर्टिफाइड चावल मिलने की प्रक्रिया में कुछ देरी की वजह से जिलों में राशन पहुंचने में देरी हुई है। बुधवार तक सभी जिलों में शत प्रतिशत राशन पहुंच जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: BJP की संगठनात्मक बैठक में जुटे मंत्री और पदाधिकारी, राम माधव, बांसुरी स्वराज करेंगी संबोधित
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…