उत्तराखंड- नमो नवमतदाता सम्मलेन: आपके एक वोट से अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं,इसलिए सही जगह करें मतदान- मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

उत्तराखंड- नमो नवमतदाता सम्मलेन: आपके एक वोट से अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं,इसलिए सही जगह करें मतदान- मुख्यमंत्री धामी

नमो नवमतदाता सम्मलेन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा नव मतदाता ही नहीं है, बल्कि भाग्य विधाता हैं। कहा कि युवा पीढ़ी वोट की कीमत समझ चुकी है और बढ़चढ़कर भाग ले रही है। कहा कि युवा अपना वोट सही जगह इस्तेमाल करें। आज आपके एक वोट से ही अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं।

यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को पिरान कलियर क्षेत्र के आरसीई कॉलेज में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कही। सीएम ने कहा कि पिछले दिनों जो मतदान प्रतिशत बढ़ा है, वह युवाओं की वजह से बढ़ा है। आज चुनाव आयोग के साथ-साथ हमें भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने का काम करना होगा। इस काम के लिए अपनी भूमिका का अहम योगदान देना होगा।

प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। आज जो विपक्ष है वह दिशाहीन है। वह सिर्फ विरोध कर रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। कहा कि जो इंडिया गठबंधन बना है, वह बिखर चुका है। भाजपा में सबसे पहले देश, फिर पार्टी हैं और अंत में कार्यकर्ता हैं।

प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर तक काम करने का काम किया है। भगवान राम हमारे हर क्षण में रहे हैं। आज अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो गए हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। कहा कि आपके एक वोट से ही आज उत्तराखंड सरकार कठिन निर्णय लेने का काम कर रही है।

जल्द आएगा यूसीसी-
आज प्रदेश में नकल का जो काम चल रहा था। इस अपराध को मुक्त करने का काम भी आपके ही वोट से हुआ है। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को उखाड़ने का काम सरकार कर रही है। एक सामान नागरिकता कानून प्रदेश में लाने का काम भी हमारी सरकार लागू करने जा रही है। कहा कि आज कमेटी ने ड्राफ्ट पूरा कर लिया है। अब जल्द ही कानून लाया जाएगा। कहा कि राम से राष्ट्र का उदय हो रहा है और रामराज आ रहा है। इसलिए सभी लोग प्रधानमंत्री का सहयोग करें और अपने वोट का सही प्रयोग करें।

और पढ़े  हरिद्वार- अलीपुर गांव में 3 स्कूल बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *