उत्तराखंड निकाय चुनाव-: मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण पर आपत्तियों का लगा अंबार,सबसे आगे हरिद्वार जिला

Spread the love

 

राज्य के निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण पर इस बार आपत्तियों का अंबार लग गया है। शहरी विकास निदेशालय के पास करीब 1000 आपत्तियां आ चुकी हैं। विभाग ने इनका निस्तारण शुरू कर दिया है। शनिवार को आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन है।

शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के मेयर-अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी की थी। इस पर आपत्तियां ली जा रही हैं। आपत्तियां देखकर शहरी विकास विभाग के अफसर भी हैरान-परेशान हैं।

राज्य में पहली बार आपत्तियों का आंकड़ा 1000 के करीब पहुंच चुका है। अभी शनिवार को भी आपत्ति दी जा सकती है। उधर, विभाग ने आपत्तियों का निस्तारण शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि 23 दिसंबर तक निस्तारण पूरा कर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी जाएगी। नैनीताल जिले की अधिसूचना एक दिन देरी से जारी होने के कारण वहां की आपत्तियां 22 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।

 

हरिद्वार जिला सबसे आगे

आपत्तियों के हिसाब से देखें तो हरिद्वार जिला सबसे आगे है। यहां 14 नगर निकाय हैं, जिनमें दो नगर निगम भी शामिल हैं। इस जिले की ढंडेरा नगर पंचायत से रिकॉर्ड आपत्तियां आईं हैं। पूरे जिले से भी सर्वाधिक करीब 300 आपत्तियां आ चुकी हैं। कई जिले और निकाय ऐसे भी हैं, जिनमें आपत्तियां काफी कम हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्राथमिकी वापस न लेने पर परिवार को खत्म करने की धमकी का आरोप, जौनसारी लोकगायक पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love