प्रयास करो, जोखिम उठाओ…स्टार्टअप अच्छा हुआ तो आईआईएम काशीपुर आपको 10 लाख रुपये तक की मदद देगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर तक चलेगी। उद्यमी बनने की चाहत रखने वाले यूजी-पीजी के छात्र इसमें भागीदारी कर सकते हैं।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (एफआईईडी) ने आईटी मंत्रालय के जेनेसिस ईआईआर सपोर्ट कार्यक्रम के तहत ये आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित स्टार्टअप को 10 लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।







