उत्तराखंड: कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन अब और भी ज्यादा बड़ा बनाया जाएगा, 26 ट्रैक होंगे, बनेंगी दो और सुरंगे

Spread the love

 

षिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के सबसे बड़े कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को अब और अधिक बड़ा बनाया जाएगा। यह निर्णय कर्णप्रयाग की सामरिक महत्ता को देखते हुए लिया गया है। अब यहां 22 ट्रैक के बजाय 26 रेलवे ट्रैक होंगे। इस अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाया जा रहा है। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव सामरिक महत्ता के चलते सेना की गतिविधियों आदि के लिए लिया गया है।

कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर पहले 22 ट्रैक बनने थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा कर 26 कर दी गई है। चार अतिरिक्त ट्रैक बनाए जाने हैं। ये चारों ट्रैक दो सुरंगों के अंदर बनाए जाएंगे। इसके लिए दो सुरंगों का निर्माण भी किया जाएगा। सामान उतारने के लिए एक सड़क सुरंग का भी निर्माण किया जाएगा। जो दोनों सुरंगों से जुड़ेगी। संवाद

परियोजना के तीन बड़े स्टेशन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तीन बड़े स्टेशन कर्णप्रयाग, योगनगरी व श्रीनगर हैं। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर 26 ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। योगनगरी में 18 ट्रैक हैं। यहां तीन यात्री प्लेटफार्म हैं। जबकि श्रीनगर में पांच ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। अन्य रेलवे स्टेशनों पर दो या तीन ही ट्रैक हैं।

13 स्टेशन हैं पूरी परियोजना में, जल्द होंगे निर्माण शुरू

और पढ़े  तिरंगा यात्रा- देहरादून में BJP की तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, CM धामी हुए शामिल

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर कुल 13 स्टेशन हैं। इनमें वीरभद्र और योगनगरी रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। योगनगरी रेलवे स्टेशन तक ट्रेनें चल रही हैं। इनके अलावा शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, जनासू, मलेथा, श्रीनगर, धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर व सिंवई (कर्णप्रयाग) में स्टेशन हैं।

– कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर अब 26 ट्रैक बनाए जाएंगें। पहले यहां 22 ट्रैक बनने थे। अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड़ रुपये का निविदा भी जारी कर दी गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। – ओपी मालगुड़ी, उपमहाप्रबंधक (सिविल), रेलवे विकास निगम


Spread the love
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love