उत्तराखंड हाईकोर्ट: किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में स्थिति स्पष्ट करने के दिए निर्देश

Spread the love

 

त्तराखंड उच्च न्यायाल ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस द्वारा 26 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी की रोक लगाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत की है। न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार ऊधमसिंह नगर निवासी कुलविंदर सिंह व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही एफआईआर निरस्त करने की मांग की थी। इस प्रकरण पर किसान सुखवंत सिंह की ओर से की गई आत्महत्या के मामले में परविंदर सिंह ने 26 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि उनका कोई लेना-देना नही है और न ही उनके बीच कोई विवाद है।

शनिवार देर रात हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में एक होटल में काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने एक वीडियो बनाया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में सुखवंत सिंह ने कई पुलिस अधिकारियों सहित कुछ कथित प्रॉपर्टी डीलरों पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुखवंत सिंह का आरोप था कि उनके साथ जमीन के मामले में धोखाधड़ी हुई है। कुछ लोगों ने उनके करीब चार करोड़ रुपये ठग लिए, जब उन्होंने इस मामले की पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी उन्हें न्याय दिलाने के बजाए आरोपियों का ही साथ दिया।

इस प्रकरण पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई मृतक के भाई की तहरीर पर की गई थी। पुलिस ने अमरजीत सिंह, दिव्या, रवीन्द्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविन्दर सिंह उर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान, गिरवर सिंह, महिपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, विमल, विमल की पत्नी, देवेन्द्र, राजेन्द्र, गुरप्रेम सिंह, जगपाल सिंह, जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवंत सिंह पन्नू, वीरपाल सिंह पन्नू, बलवन्त सिंह बक्सौरा, बिजेन्द्र, पूजा और जहीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

और पढ़े  मसूरी- सड़क किनारे खड़े वाहन के अंदर मिला 21 साल के युवक का शव

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love