भीमताल- डीएम बोले… गर्भवतियों के टीकाकरण में लापरवाही बरती तो होगी सख्त कार्रवाई

 

विकास भवन भीमताल सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम ललित मोहन रयाल ने जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। डीएम ने 31 जनवरी तक विकास कार्यों में धनराशि शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। डीएम ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती के टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष धीमी गति होने पर नाराजगी व्यक्त की।

 

डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रोस्टर तैयार कर टीकाकरण शत-प्रतिशत करने को कहा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उरेडा विभाग के अधिकारी के साथ कोई भी समकक्ष अधिकारी उपस्थित न होने पर परियोजना अधिकारी उरेडा का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को समय से चारा उपलब्ध कराने को कहा।

विधायक निधि कम खर्चने पर अनुरोध पत्र भेजने को कहा

डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक विकासखंड के ऐसे 5-5 गांवों को चिह्नित करने के निर्देश दिए जहां जंगली-जानवरों से खेती को नुकसान होता है। इसके लिए सोलर फेंसिंग, तारबाड़ का प्रस्ताव बनाते हुए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। हल्द्वानी और नैनीताल में पेयजल लाइन के लीकेज की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। विधायक निधि के तहत कम धनराशि व्यय पर डीडीओ से विधायकों को अनुरोध पत्र जारी करते हुए प्रस्ताव प्राप्त कर जल्द ही धनराशि जारी करने को कहा। इस दौरान प्रभारी सीडीओ गोपाल गिरि गोस्वामी, डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी, कमल मेहरा आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तहसील का बिचौलिया और उसका साथी गिरफ्तार, कई और लोग जांच के दायरे में आए
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…