उत्तराखंड- धरती के ‘भगवान’ उतरे उत्तराखंड की सड़कों पर, बेटी के लिए इंसाफ की लगाई गुहार

उत्तराखंड- धरती के ‘भगवान’ उतरे उत्तराखंड की सड़कों पर, बेटी के लिए इंसाफ की लगाई गुहार

कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में आज शनिवार से प्रदेशभर के डॉक्टर 24 घंटे का कार्य बहिष्कार पर हैं। हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, श्रीनगर, चमोली, उत्तकाशी समेत सभी जिलों के अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं ठप हैं। हालांकि इमरजेंसी, पोस्टमार्टम व वीआईपी ड्यूटी के लिए डॉक्टरों की सेवाएं यथावत हैं।

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि सभी डॅाक्टर कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टरों की दुष्कर्म के बाद हत्या का डॉक्टरों ने कड़ा विरोध किया। डॉक्टरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

सभी अस्पतालों के डॉक्टर ओपीडी और सर्जरी नहीं करेंगे। पूर्व की भांति इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेगी। संघ ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की।

उन्होंने सरकार को अवगत कराया कि प्रदेश के जिला, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ चौबीस घंटे सेवाएं देते हैं। लेकिन, रात्रि ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर और नर्सों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय नहीं है। अस्पतालों में ड्यूटी रूम तक नहीं है।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती और महामंत्री सतीश चंद्र पांडेय ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को देशव्यापी ओपीडी का कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

और पढ़े  नैनीताल: बार काउंसिल ऑफ इंडिया सदस्य निर्वाचित हुए डीके शर्मा, राजवीर बने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष

डिप्लोमा फार्मासिस्ट ने समर्थन किया। सभी फार्मासिस्ट भी काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…