उत्तराखंड: वोट काटने पर भड़के पूर्व विधायक मनोज रावत, निर्वाचन आयोग पर जड़े आरोप, कहा- कोर्ट जाएगी कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की एसआईआर कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में उत्तराखंड में 13.85 लाख वोट काटकर निर्वाचन आयोग ने छोटे राज्य में बड़ी लूट की है। प्रीएसआईआर और एसआईआर प्रक्रिया में हुई वोट कटौती के असली आंकड़े को निर्वाचन आयोग सार्वजनिक नहीं कर पा रहा है।

फॉर्म-7 ऑटो जनरेटेड करने का मामला हो, बीजेपी कार्यकर्ताओं की फर्जी शिकायतों का संज्ञान लेना हो या फिर फर्जी शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना, यह साबित करता है कि पात्र मतदाताओं के नाम काटने में निर्वाचन आयोग और बीजेपी की सांठगांठ रही है।
कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 14 प्रतिशत मतदाताओं के नाम  काटे जाना वोट चोरी की बड़ी वारदात है। जिसको लेकर पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बीएलओ की सजगता से निर्वाचन आयोग के मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। जिस कारण उत्तराखंड के ज्यादातर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल हो पाए। उन्होंने आगामी समय में फार्म-6 के द्वारा नए मतदाताओं को जोड़े जाने की प्रक्रिया को भी असंगत बताया।
और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    देहरादून: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

    रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सत्यनारायण मंदिर के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायवाला कोतवाली पुलिस…