Uttarakhand- खत्म हुई आचार संहिता,पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में  12 जिलों में की गई थी लागू

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने सात अगस्त को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इसी दिन से प्रदेश के 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी जो कि शुक्रवार को खत्म हो गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

Uttarakhand- खत्म हुई आचार संहिता,पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में  12 जिलों में की गई थी लागू

हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में हुए पंचायत चुनाव के लिए लागू हुई आचार संहिता 16 अगस्त को खत्म हो गई। पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई और 28 जुलाई को 12 जिलों में मतदान हुआ। 31 जुलाई को मतगणना हुई।

14 अगस्त को हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 जिलों में जीत दर्ज की। जबकि देहरादून जिले में कांग्रेस ने उलटफेर करते हुए शानदार जीत दर्ज की। जबकि नैनीताल जिले का चुनाव हाइकोर्ट के आदेश के बाद स्थगित कर दिया गया।

और पढ़े  देहरादून: प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर के पास जाम से मिलेगी राहत, बनेगी दो मंजिला पार्किंग, CM धामी की घोषणा
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…