Uttarakhand : बिजली गुल – मोबाइल व टॉर्च की रोशनी में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की हुई जांच, कार्रवाई के भी हुए हैरान, देखें क्या था पूरा मामला।।

Spread the love

दून  अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वास्थ्य की जांच मोबाइल फोन की रोशनी में डॉक्टरों को करनी पड़ी। अस्पताल की बिजली गुल होने से मरीजों के साथ ही डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी परेशान हुए। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अक्सर बिजली गुल होने पर जनरेटर के समय पर स्टार्ट नहीं होने की शिकायत रहती है। बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को भी इस अव्यवस्था से दो चार होना पड़ा।
हरीश रावत अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए दून अस्पताल पहुंचे थे। जहां अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय ने हरीश रावत का चेकअप किया। चेकअप के बाद उनकी जरूरी जांचें कराई गईं। उनका स्वास्थ्य चेकअप किया ही जा रहा था तभी अस्पताल की बिजली गुल हो गई।बिजली गुल होने के करीब 10 मिनट बाद भी जनरेटर स्टार्ट नहीं हो पाया, जिसके चलते मोबाइल की रोशनी में पूर्व सीएम का चेकअप किया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इसे लेकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने मातहतों को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित भी किया।


Spread the love
और पढ़े  Uttarakhand- व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव आकर दी सुसाइड की धमकी, जंगल में मिलीं बेहोश
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    उत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, 3 करोड़ की इनाम राशि जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तीन करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *