Uttarakhand Election 2022 : प्रियंका गांधी ने की महिला वोटरों को लुभाने की कोशिश, जारी किया घोषणापत्र ।।

Spread the love

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के आगामी चुनावों के तहत पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसमें महिला वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की गई है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का घोषणापत्र भी जारी किया।

देखिए कांग्रेस का घोषणा पत्र👇
500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
– चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
– पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
– जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।
– सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
– आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।
– कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40000 रुपए की मदद की जाएगी।
– स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
– सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
– पीजी छात्रों को 500000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।
– सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
– राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ का ग्रेड पर दिया जाएगा।
– राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
– मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
– सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
– कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल- Weather: चंपावत से काशीपुर तक भारी बारिश का कहर, सरयू उफान पर

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *