नैनीताल- Weather: चंपावत से काशीपुर तक भारी बारिश का कहर, सरयू उफान पर

Spread the love

चंपावत जनपद में मौसम विभाग के ओरेंज अलर्ट के बाद सोमवार सुबह चार बजे करीब से बारिश शुरू हो गई। लगातार जारी बारिश के चलते स्कूल जा रहे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से लगातार अलर्ट जारी हो रहा था। बारिश से हल्की ठंड का एहसास भी है। वहीं, काशीपुर में आज सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है।

लगातार बारिश से सरयू का जलस्तर बढ़ा
बागेश्वर जिले में सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में दर्ज बारिश के आंकड़ों के अनुसार जनपद में औसतन 18 मिमी वर्षा हुई है, जिसमें कपकोट तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बागेश्वर में 13 मिमी और गरुड़ में 7 मिमी वर्षा मापी गई है।
लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 866.90 मीटर पर पहुंच गया है और इसके लगातार बढ़ने का रुझान बना हुआ है। हालांकि, सरयू नदी अभी चेतावनी स्तर (869.70 मीटर) और खतरे के निशान (870.60 मीटर) से नीचे बह रही है। दूसरी ओर, गोमती नदी का जलस्तर 863.55 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। गरुड़ स्थित बैजनाथ बैराज में पोंड लेवल 1113.20 मीटर दर्ज किया गया, जहां से 949.72 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
मौसम के तल्ख तेवरों और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सोमवार को जनपद के सभी 12वीं तक के शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और संवेदनशील इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त 
पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला मुख्यालय में 40, बेड़ीनाग में 57.3, मुनस्यारी में 14.4, बंगापानी में 43, गणाई गंगोली में 35, देवलथल में 65 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से चीन सीमा को जोड़ने वाली दोनों प्रमुख धारचूला-लिपुलेख, मुनस्यारी मिलम सहित 22 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही थमने बड़ी आबादी के साथ ही सुरक्षा कर्मियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

काशीपुर में झमाझम बारिश, जलभराव
काशीपुर में सुबह पांच बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला कटोराताल व कूर्मांचल कॉलोनी में बारिश से हुए जलभराव का पानी लोगों के घर में घुस गया। बारिश कम होने के बाद लोग अपने घरों से पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे।

Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम
  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब- 10 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, इस वर्ष रिकॉर्ड श्रदालुओं ने टेका मत्था

    Spread the love

    Spread the loveहेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 अक्तूबर को बंद होंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा 10 अक्तूबर को औपचारिक रूप से…


    Spread the love

    देहरादून- CM धामी की क्लास: युवा विद्यार्थी मंथन में बोले धामी, जिम्मेदारियां मिलेंगी, युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ें

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों से बात की। इस दौरान  ढाई लाख से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से संवाद से…


    Spread the love