Uttarakhand Election 2022 – भाजपा का शुरू हुआ मेगा प्रचार अभियान , प्रधानमंत्री मोदी का आज वर्चुअल संबोधन।।

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत पार्टी के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश पदाधिकारी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया और रैलियों को संबोधित किया।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चार कार्यक्रमों की अनुमति मिल गई है। जल्द प्रचार कार्यक्रमों की तिथि व स्थान तय हो जाएंगे। जोशी ने बताया कि तीन फरवरी को राष्ट्रीय जेपी नड्डा उत्तरकाशी और रामनगर में डोर टू डोर प्रचार और जनसभा को संबोधित करेंगे। जोशी ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विकास नगर में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हल्द्वानी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा और डोर टू प्रचार किया।
उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक अजेंद्र अजय के मुताबिक, सभी 14 सांगठनिक जिलों में कार्यकर्ता एलईडी व डिजिटल स्क्रीन पर सुनेंगे। देहरादून में सुभाष रोड स्थित एक होटल में पीएम मोदी के संबोधन के सुनने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- हाईवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना के जवान की मौत
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *