लालकुआं पुलिस को चैकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता, 1 लाख 91 हजार की नगदी बरामद ।।

*श्री पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनाताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने हेत समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना/चौकी के सभी बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अधिक मात्रा में कैश अथवा प्रलोभन देने वाली सामाग्री परिवहन करने वालों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।*

आदेशानुसार आज दिनांक 01-02-2022 को *श्री हरबंस सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,श्री शान्तनु पारासर क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में एस0एस0टी0 टीम-5 के द्वारा* चैकिंग के दौरान 1 लाख 91 हजार 850/- (1,91,850/-) रुपए नगदी बरामद हुयी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैक कर गिना गया तो *उसमें 500 के 228 नोट कुल 114000 ,200 के 145 नोट 29000/-,100 के 431 नोट 43100/-,50 के 97 नोट 4850/- 10 के 40 नोट 400/-* बरामद हुए।

उक्त बरामद धनराशि को सुरक्षा व आगामी विधान सभा निर्वाचन के दृष्टिगत सील सर्वे मोहर कर कब्जे पुलिस लिया गया व बरामद धनराशि के सम्बन्ध मे अलग से आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

*पुलिस टीम*
एस0एस0टी0 टीम-5
1- दीप चंद्र सनवाल
2- उ0नि0 दलीप कुमार
3- वन आरक्षी महेश
4- वन आरक्षी मदन चौहान
5- कानि0 महावीर प्रसाद
6- म0कानि0 जया राणा
7- हे0गार्ड गणेश पाण्डेय ।
8- हे0गार्ड श्याम सुन्दर

और पढ़े  हल्द्वानी: रॉयल्टी पर पुरानी व्यवस्था का शासनादेश जारी, ठेकेदारों ने स्थगित की हड़ताल
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…