उत्तराखंड:देर रात फिर लगे उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, 3.1 मापी गई तीव्रता।

Spread the love

राज्य में एक बार फिर भूकंप से धरती डोली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उत्तरकाशी में मंगलवार देर रात 2.19 मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। दिसंबर में उत्तराखंड में कई बार भूकंप आ चुका है।

इससे पहले 19 दिसंबर को भी उत्तराखंड में भूकंप आया था और उससे पहले 12 दिसंबर को भूकंप आया था। तब भी उत्तरकाशी में धरती डोली थी। भूकंप के झटके दून समेत पूरे राज्य में महसूस किए गए थे। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ भूकंप वैज्ञानिक डॉ. अजय पॉल के मुताबिक जिस तरह यूरेशियन प्लेट की तरफ इंडियन प्लेट हर साल चार से पांच सेंटीमीटर आगे खिसक रही है उससे लगातार भूगर्भीय हलचल जारी है।

ऐेसे में नेपाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी इलाकों में भूकंप आते रहेंगे। भूगर्भीय हलचल से उससे बड़े पैमाने पर ऊर्जा पैदा हो रही है। इससे बिहार से लेकर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा तक लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। रिक्टर स्केल पर कम तीव्रता वाले भूकंप इस बात का संकेत नहीं है कि भविष्य में बड़े भूकंप नहीं आएंगे। जो सेंट्रल सिस्मिक गैप बिहार से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा तक है, इस इलाके में बड़े भूकंप की आशंका बरकरार है।


Spread the love
और पढ़े  पौड़ी-  ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • Related Posts

    चमोली: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला

    Spread the love

    Spread the love   तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी…


    Spread the love

    देहरादून: LPG सिलिंडरों की किल्लत के बीच PNG को बढ़ावा देने की कवायद, हजारों घरों को जोड़ने की तैयारी

    Spread the love

    Spread the love     राजधानी में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। आने वाले दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *