मणिपुर में फिर तनाव: कुकी उग्रवादियों ने सेना पर की फायरिंग, आधे घंटे चली मुठभेड़, जानिए …

Spread the love

णिपुर के बिष्णुपुर जिले में भारतीय सेना और उग्रवादियों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई।  पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

भारतीय सेना के पोस्ट को बनाया गया निशाना

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली। बताया गया कि रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने फौलजांग/गोतोल इलाके से फौगाकचाओ आवांग लेइकाई स्थित भारतीय सेना के पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में और सीआरपीएफ की 58वीं बटालियन, जो उस क्षेत्र में तैनात थी, ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

 

संयुक्त तलाशी अभियान शुरू

गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद, सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। यह अभियान उस क्षेत्र में केंद्रित है, जहां गोलीबारी हुई थी और साथ ही आस-पास के पहाड़ी इलाकों में भी चलाया जा रहा है।

नागिरकों से अफवाहें न फैलाने का आग्रह

सुरक्षा बल स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और आसपास के पहाड़ी इलाकों में अपने अभियान जारी रखेंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया है।

मणिपुर पिछले कुछ समय से जातीय हिंसा से जूझ रहा है, जिसमें मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तनाव प्रमुख है। इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की चुनौतियों को उजागर करती हैं। सेना और सुरक्षा बल लगातार शांति और व्यवस्था बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं।

और पढ़े  Rules For Mobile: क्या पति-पत्नी चेक कर सकते हैं एक-दूसरे का मोबाइल? जानें...

Spread the love
  • Related Posts

    गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। बहरामपुर इलाके में रेलवे फाटक खुला होने के कारण…


    Spread the love

    PM Modi- थोड़ी देर में जींद पहुंचेंगे PM मोदी, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को करेंगे रवाना

    Spread the love

    Spread the loveदेश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे।    …


    Spread the love