नैनीताल / भवाली -पहाड़ों की धूप:-अगर घाम तापना है तो चले आइए पहाड़ों को,कई फायदे हैं जाड़ों में धूप सेंकने के-पूर्व डीएचएमओ नैनीताल -डा.केडी मिश्रा।

पहाड़ों की धूप:-अगर घाम तापना है तो चले आइए पहाड़ों को।

पिछले कुछ दिनों से तराई-भाबर कोहरे की चपेट में है। वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चटक धूप खिल रही है। अगर आप भी घाम (धूप) तापना चाहते हैं तो चले आइए पहाड़ की इन हसीन वादियों में।सरोवर नगरी में पिछले कुछ दिन से सुबह से दोपहर बाद तक चटख धूप खिल रही है। स्नोव्यू, बारापत्थर, टिफिनटॉप, हिमालय दर्शन, गार्डन, नैनापीक, हनुमानगढ़ी, भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली में चटक धूप खिल रही है।

नैनीताल में बड़ी संख्या में लोग धूप सेंकने डीएसए मैदान की सीढ़ियों तक पहुंच रहे हैं। भवाली रोड में भूमियाधार के समीप बनाया गया व्यू प्वाइंट भी धूप सेंकने का अड्डा बन गया है। बड़ी संख्या में सैलानी यहां भी पैरापिटों में बैठकर धूप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि सुबह और शाम को नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में ठंड भी अच्छी खासी है। हालांकि रात में पाला पड़ने के कारण तापमान दिन की अपेक्षा काफी कम है।
जीआईसी के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी संजय पवार के मुताबिक, पिछले कुछ दिन से नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है जबकि रात में पारा तीन डिग्री तक लुड़क रहा है।

पूर्व डीएचएमओ नैनीताल -डा.केडी मिश्रा

जाड़ों में धूप सेंकने के कई फायदे हैं। वह बताते हैं कि सर्दियों में धूप सेकने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। सूर्य की किरणों से शरीर को विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में ग्रुप में बैठने से रक्त संचार भी बेहतर होता है यही नहीं धूप सेंकने से तनाव दूर होता है और नींद भी अच्छी आती है।

और पढ़े  चमोली: कर्णप्रयाग पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य, 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की

Related Posts

सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…