उत्तराखंड: धामी कैबिनेट 2 फरवरी को जाएगी अयोध्या, श्री राम मंदिर के करेगी दर्शन

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट 2 फरवरी को जाएगी अयोध्या, श्री राम मंदिर के करेगी दर्शन

दो फरवरी को धामी कैबिनेट अयोध्या जाएगी। बुधवार को सीएम धामी ने यह निर्णय लिया। कहा कि सभी श्री राम मूर्ति के दर्शन के लिए एक साथ जाएंगे। सीएम ने कहा, हम सभी प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष-उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाल क्षण है।

अयोध्या में श्रीराम के बाल विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम के न्याय, नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करुणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। कहा, संतों की तपस्या, कारसेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप अयोध्या में रामलला भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है।

और पढ़े  देहरादून: सीबीआई अधिकारी बनकर रिटायर्ड कर्मी से 30 लाख ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की भी दी धमकी
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…