Uttarakhand cOVID-19 Update : आज राज्य में आये 182 नए कोरोना संक्रमित, 1 मरीज की मौत,सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती हुई

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 182 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 175 मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1143 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1084 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 86, हरिद्वार और चंपावत में सात-सात, नैनीताल में 51, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में आठ-आठ, बागेश्वर में दो, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक, पिथौरागढ़ में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.96 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.38 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नई गाइडलाइन जारी
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम व बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसमें सभी जिलों को सैंपल जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण के साथ कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में आने वाले इनफ्लुएंजा मरीजों की कोविड जांच कराने को कहा गया।

एनएचएम मिशन निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को कोविड संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर, कन्सट्रेटर, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों की नियमित रूप से निगरानी की जाए। हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में उपचार की सुविधा दी जाए। गंभीर लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती करें।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: बार काउंसिल की बैठक में अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर बड़े निर्णय

केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आरटीपीसीआर जांच बढ़ाई जाए। कोविड संक्रमित पाए गए मरीजों के सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोविड के अनुरूप से व्यवहार के लिए जागरूक किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के साथ ही सैनिटाइजर और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें।

  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…