ब्रेकिंग – हल्द्वानी / नैनीताल : शहर में मिले कोरोना के 51 नए संक्रमित मरीज,चिंताजनक बनी स्थिति

जिले में कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। सोमवार को जनपद में 51 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कुमाऊं मंडल में सबसे ज्यादा रोगी नैनीताल में मिले हैं।

जुलाई का महीना कोरोना रोगियों की संख्या की दृष्टि से चिंताजनक बना हुआ है। फरवरी के बाद बड़ी संख्या में नए कोरोना रोगी रिपोर्ट हो रहे हैं। तीन दिन में दूसरी बार जिले में पचास से अधिक कोरोना के नए रोगी मिले हैं। जनपद में 11 दिनों में 279 नए मरीज मिले हैं। वर्तमान में जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 141 हो गई है।

कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिले में आठ-आठ, बागेश्वर दो, चंपावत में सात, पिथौरागढ़ में चार मरीज मिले हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में छह कोरोना मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है। इलाज के बाद मरीज ठीक हो जा रहे हैं।

और पढ़े  हरिद्वार कुंभ 2027: 3.53 करोड़ से संवरेगा चंडी देवी पैदल मार्ग, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…