उत्तराखंड : – कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर करन मेहरा को किया नियुक्त, यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष ।

Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस में कुमाऊं का दबदबा बढ़ा है। ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस में गए भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य के नाम का एलान नेता प्रतिपक्ष के तौर पर किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा में शिकस्त देने वाले विधायक भुवन कापड़ी सदन में उप नेता प्रतिपक्ष होंगे। इसके अलावा हाईकमान ने पूर्व विधायक करण माहरा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। तीनों नियुक्तियों की घोषणा चुनावी नतीजे आने के लगभग एक माह बाद की गई है।  रविवार देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इन नियुक्तियों का पत्र जारी किया गया। खास बात यह रही कि कांग्रेस के तीनों ही महत्वपूर्ण पद कुमाऊं की झोली में आ गए हैं। विधानमंडल दल के नेता की कमान जहां वरिष्ठतम विधायक यशपाल आर्य को सौंपी गई है। वहीं, सदन से सड़क तक मोर्चा लेने के लिए युवाओं को तरजीह दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुमाऊं की रानीखेत विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे करण माहरा को कमान सौंपी गई है। खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे भुवन चंद्र कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष की कमान देकर युवाओं की दूसरी पांत को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले करण माहरा इस बार चुनाव हार गए थे। लेकिन पिछली विधानसभा में वह उप नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। 

विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित नतीजे न दिला पाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गणेश गोदियाल ने कांग्रेस आला कमान के निर्देश पर 15 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली चल रहा था। वहीं चकराता से विधायक प्रीतम सिंह पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके साथ उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी करण माहरा तो दी गई थी।

और पढ़े  अल्मोड़ा- कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में PNB के कैशियर की मौके पर ही मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *