उत्कृष्ट कार्य करने वाले व समाजसेवियों को सारथी फाउंडेशन द्वारा किया गया सम्मानित ।।

श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा के पारायण अवसर पर आज दिनांक 12 अप्रैल 2022 को कर्नल वार्ड श्रमिक बस्ती हनुमान मंदिर शीशमहल पर *सारथी फाउंडेशन समिति* के *संस्थापक नवीन पंत एवं ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन* द्वारा कुछ उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सतीश लोहनी,गिरीश चंद्र तिवारी,हरीश पांडे,पंकज खत्री,महेश चंद्र पांडे,ईशा बगड़वाल,संजना बगड़वाल,और श्री हनुमान सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों को संस्था ने सम्मानित किया। साथ ही संस्था ने सभी लोगों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर शर्मा ने किया।

और पढ़े  देहरादून: डॉ. कुसुम रानी नैथानी को बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान, इस खास कहानी संग्रह के लिए नवाजा गया
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…