विचार पर चलने के कारण हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी -पुष्करधामी

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है हम एक विचार को लेकर चले और आगे बढ़ रहे हैं इसीलिए अब हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है जबकि लगभग सभी विपक्षी पार्टियां परिवार पर चलने वाली पार्टी हैं इसीलिए लगातार पिछड़ रही है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहारनपुर रोड स्थित एक धर्मशाला में पार्टी के माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का आरंभ करते हुए कार्यकर्ताओं को रामनवमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे संस्थापकों मैं जहां डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक राष्ट्र एक विधान एक प्रधान के लिए काश्मीर में सर्वोच्च बलिदान दिया वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक व्यवस्था का लाभ पहुंचाने का विचार दिया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध से पहले प्रत्येक युद्ध में जीतने के बाद भी हमारी सेना के शौर्य को टेबल पर कम किया जाता था अटल जी के नेतृत्व में सेना ने कारगिल युद्ध धरातल पर भी जीता और कूटनीतिक युद्ध भी जीता।
मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तराखंड सरकार जनता से किए संकल्पों को पूरा करेगी।
मुख्यमंत्री ने माइक्रो डोनेशन के विषय में बोलते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में इसका महत्व है, साथ ही पार्टी को आगे बढ़ाने व चलाने के लिए भी यह आवश्यक है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माइक्रो डोनेशन का महत्व बताते हुए कहा कि पूर्व में जब हमें पार्टी चलाने के लिए फंड इकट्ठा करना था तो हमने 1 सप्ताह के अंदर ₹28 करोड़ एकत्रित कर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व से प्रशंसा प्राप्त की।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी के निरंतर चलने वाले कार्यक्रमों का उदाहरण देते हुए कहा कि विरोधी दल जब तक हमारे एक कार्यक्रम की समीक्षा करते हैं तब तक हमारा अगला कार्यक्रम आरंभ हो जाता है वह पीछा ही करते रह जाते हैं।
संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने वाली विचारधारा है ,यही कारण है कि आज हमारे 18 करोड़ सदस्य हैं और केंद्र के साथ-साथ हमारी 18 राज्यों में या तो अपनी सरकारें हैं या एनडीए की।
संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के चुनाव के तत्काल बाद हुए कार्यक्रमों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों से जोड़ने का आह्वान किया।
धर्मपुर विनोद चमोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम संगठन आधारित पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर ,प्रदेश भाजपा के विनय गोयल, विश्वास डॉवर, विनोद सुयाल, आदित्य चौहान ,भगवत प्रसाद मकवाना,महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ,महामंत्री सत्येंद्र सिंह नेगी, रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष आनंद सागर, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, मंत्री इतवार सिंह रमोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, सोशल मीडिया के अनुराग भाटिया, श्याम सिंह चौहान, सौरव कपूर, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल रावत, विजय भट्ट ,संदीप मुखर्जी, मंजू कोटनाला, पार्षद सतीश कश्यप ,आलोक कुमार, राजपाल पयाल , राकेश पंडित ,विनोद कुमार ,महिपाल धीमान, विजेंद्र रावत ,दर्शन लाल बिंजोला, आफताब आलम ,श्रीमती सुशीला रावत, अनीता सिंह ,अमिता सिंह, स्वाति डोभाल महानगर में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़े  हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती

Spread the love
  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर शोषण…फिर गर्भपात और जान की धमकी, महिला वकील ने सहकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveबरेली निवासी एक युवती ने अपने ही सहकर्मी अधिवक्ता प्रेम सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने…


    Spread the love

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *