उत्तराखंड: बारिश-बर्फबारी के बाद लौटी ठंड, 6 डिग्री गिरा पारा, देहरादून, टिहरी-उत्तरकाशी में कल स्कूल बंद

त्तराखंड में आखिरकार बारिश-बर्फबारी का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। शुक्रवार को मैदानों में बारिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल उठे और सूखी ठंड से राहत भी मिली। उधर मौसम में अचानक हुए बदलाव से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। वहीं, प्रशासन की ओर से देहरादून , टिहरी और उत्तरकाशी में कल स्कूल बंद रखने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

 

तड़के सुबह बिगड़े मौसम के बाद दून में रुक-रुक कर बारिश हुई तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 8.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के सभी हिस्सों का रहा। बारिश-बर्फबारी के चलते दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट तो रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, 24 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा। हालांकि हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 25-26 जनवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिए होने की संभावना है। जिसके चलते हल्की बारिश व बर्फबारी होने के आसार है।

और पढ़े  पिथौरागढ़ में हाई अलर्ट: नेपाल में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव रुका, जमा हुआ पानी, एसएसबी-आईटीबीपी मुस्तैद
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिए। उन्होंने राज्य कांग्रेस समिति और कांग्रेस कार्य समिति के पदों को…

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…