उत्तराखंड: चारधाम यात्रा नजदीक, पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष की कुर्सी खाली, नई ताजपोशी का इंतजार

Spread the love

 

चारधाम यात्रा नजदीक है। लेकिन बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)में अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। प्रदेश सरकार अभी तक नए अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं कर पाई है। बीकेटीसी के अधीन बदरी-केदार समेत 47 मंदिर है। इन मंदिरों में दर्शन, पूजा पाठ समेत अन्य व्यवस्था बीकेटीसी संचालित करती है।

वर्ष 1939 में अंग्रेजों के समय गठित बीकेटीसी में अध्यक्ष प्रदेश सरकार नामित करती है। निवर्तमान अध्यक्ष अजेंद्र अजय का तीन वर्ष का कार्यकाल सात जनवरी को पूरा चुका है। लेकिन अभी तक नए अध्यक्ष का एलान नहीं हुआ है। 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा भी शुरू हो रही है। ऐसे में बीकेटीसी की तैयारियां भी बिना अध्यक्ष के चल रही है।

 

यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन समेत अन्य कई धार्मिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बीकेटीसी बोर्ड बैठक में निर्णय लिए जाते हैं। लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने से यात्रा से पहले बोर्ड बैठक भी नहीं हो पाई है। बीकेटीसी अध्यक्ष पद के लिए कई भाजपा नेता लाइन में है। हालांकि इस पर मुख्यमंत्री को निर्णय लेना है।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश: गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन का फूटा गुस्सा, युवकों ने पुलिस चौकी का घेराव किया
  • Related Posts

    हरिद्वार: शारदीय कांवड़ मेला, कल से 15 फरवरी तक हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहन होंगे बंद, रूट डायवर्जन

    Spread the love

    Spread the love शारदीय कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। पांच फरवरी की सुबह आठ बजे से 15 फरवरी की रात 12…


    Spread the love

    कोटद्वार- बाबा नाम पर उपजे विवाद में जांच शुरू, सीमा पर बरती जा रही चौकसी, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर

    Spread the love

    Spread the loveकोटद्वार नगर के पटेल मार्ग स्थित वकील अहमद की कपड़े की दुकान बाबा स्कूल ड्रेस एवं मैचिंग सेंटर के नाम पर उपजे विवाद में पुलिस ने जांच शुरू…


    Spread the love