उत्तराखंड उपचुनाव : राज्य में इस जिले में 19 मई को होगा मतदान और 21 को होगी मतगणना, लगी आचार संहिता।।

ऊधमसिंह नगर की केलाखेड़ा और शक्तिगढ़ नगर पंचायतों के उपचुनाव 19 मई को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने दोनों नगर पंचायतों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ दोनों नगर पंचायतों में आचार संहिता भी लागू हो गई है। नगर पंचायत केलाखेड़ा और शक्तिगढ़ में 19 मई को मतदान और 21 मई को मतगणना होगी।
लंबे समय से इन दोनों नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद रिक्त चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, दोनों ही पंचायतों के लिए पांच और छह मई को नामांकन, सात मई को नामांकन पत्रों की जांच, आठ मई को नाम वापसी होगी। इसके बाद 19 मई को चुनाव होगा।
पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते शक्तिगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष सुक्रांत ब्रह्म की मौत हो गई थी। तब से यह कुर्सी खाली है। जबकि केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष हमीद अली ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर चुनाव लड़ा था। जिसकी शिकायत पर हाईकोर्ट ने उनका निर्वाचन अवैध घोषित करते हुए तीन माह के भीतर सरकार को यहां उप चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर दोनों नगर पंचायतों में उपचुनाव हो रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

     भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की…