उत्तराखंड बोर्ड Result 2026: लड़कियां फिर रहीं आगे, लड़कों को 10वीं में 6.16 तो 12वीं में 8.05 फीसदी का फासला 

Spread the love

त्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषित कर दिए हैं। 10वीं में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम स्थान पाया है। वहीं, इंटरमीडिएट में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।

 

 

इण्टरमीडिएट परीक्षाफल में बालिकाओं की वर्षवार तुलना

वर्ष श्रेणी सम्मिलित परीक्षार्थी उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
2022 संस्थागत 56,157 48,072 85.60
व्यक्तिगत 1,143 852 74.54
योग 57,300 48,924 85.38
2023 संस्थागत 60,433 50,634 83.78
व्यक्तिगत 1,436 1,023 71.23
योग 61,869 51,657 83.49
2024 संस्थागत 46,692 40,532 86.80
व्यक्तिगत 1,462 864 59.09
योग 48,154 41,396 85.96
2025 संस्थागत 53,236 46,227 86.83
व्यक्तिगत 1,369 846 61.79
योग 54,605 47,073 86.20
2026 संस्थागत 50,636 44,917 88.70
व्यक्तिगत 1,344 870 64.73
योग 51,980 45,787 88.08

 बेटियों का शानदार प्रदर्शन

उत्तराखंड बोर्ड 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है, जिसमें इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का प्रदर्शन पिछले साल से बेहतर रहा है। पास प्रतिशत में बढ़ोतरी के साथ छात्रों, खासकर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

12वीं के बालकों का 2022, 2023, 2024, 2025 व 2026 का तुलनात्मक परीक्षाफल

वर्ष श्रेणी सम्मिलित परीक्षार्थी उत्तीर्ण पास  प्रतिशत (%)
2022 संस्थागत 52,789 42,401 80.32
व्यक्तिगत 1,599 971 60.72
योग 54,388 43,372 79.74
2023 संस्थागत 60,057 47,525 79.13
व्यक्तिगत 2,019 1,198 59.33
योग 62,076 48,723 78.48
2024 संस्थागत 41,804 33,599 80.37
व्यक्तिगत 2,062 1,044 50.63
योग 43,866 34,643 78.97
2025 संस्थागत 49,806 40,367 81.04
व्यक्तिगत 1,934 1,078 55.73
योग 51,740 41,445 80.10
2026 संस्थागत 46,475 38,528 82.90
व्यक्तिगत 1,997 1,184 59.28
योग 48,472 39,712 81.92
और पढ़े  उत्तराखंड- पहली बार बद्री तुलसी की होगी व्यावसायिक खेती, भगवान बदरी विशाल की पूजा में होती है इस्तेमाल

 छात्राओं का पास प्रतिशत ज्यादा

हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10 रहा। इसमें 88.03 फीसदी छात्र और 96.08 फीसदी छात्राओं का पास प्रतिशत रहा।

 10वीं में 82.10% बच्चे पास

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 का कुल परिणाम 82.10% दर्ज किया गया, जिसमें बालिकाओं ने 96.07% पास प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बालकों का पास प्रतिशत 88.03% रहा। श्रेणीवार परिणाम में 7,935 छात्र (7.28%) सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए, 30,734 (28.20%) प्रथम श्रेणी, 46,708 (42.86%) द्वितीय श्रेणी और 14,986 (13.75%) तृतीय श्रेणी में सफल घोषित किए गए।


Spread the love
  • Related Posts

    ऋषिकेश- उत्तराखंड बोर्ड: शाबाश-  टैक्सी चलाकर पिता करते रहे दिनरात मेहनत, बेटी ने प्रदेश में टॉप कर बढ़ाया मान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने वाला क्षण दिया। वंशिका के पिता टैक्सी…


    Spread the love

    उत्तराखंड बोर्ड- बाइक स्पेयर पार्ट की दुकान पर काम करते हैं पिता, बेटे ने खामोशी से की मेहनत, दिखाया दम

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इस बार एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई…


    Spread the love