ऋषिकेश- उत्तराखंड बोर्ड: शाबाश-  टैक्सी चलाकर पिता करते रहे दिनरात मेहनत, बेटी ने प्रदेश में टॉप कर बढ़ाया मान

उत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने वाला क्षण दिया। वंशिका के पिता टैक्सी ड्राइवर हैं। दिनरात टैक्सी चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के लिए बीच वंशिका ने कड़ी मेहनत की और प्रदेश में टॉप कर माता-पिता और पूरे परिवार का मान बढ़ाया।

शनिवार सुबह उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही वंशिका के घर में हर्षोउल्लास छा गया। बेटी की उपलब्धि से माता-पिता के चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हरिद्वार की वंशिका ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने 97 प्रतिशत अंक के साथ उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।

सीमित संसाधनों में पली-बढ़ी वंशिका ने यह साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान हालात की मोहताज नहीं होती। जब पिता रोजी-रोटी के लिए सड़कों पर टैक्सी चला रहे थे, तब बेटी घर में बैठकर अपने सपनों को आकार दे रही थी। उसी मेहनत का नतीजा है कि हरिद्वार की वंशिका ने 97% अंक हासिल कर उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान पाया।  वंशिका की इस उपलब्धि पर शिक्षक, परिजन और सहपाठी छात्र-छात्राएं बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।  वंशिका आगे चलकर टीचिंग की फील्ड में करियर बनाना चाहती है।

और पढ़े  देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में 7 गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…